Mtreview hub
Mtreview hub
  • Home
  • Download
  • Social
  • Features
    • Lifestyle
    • Sports Group
      • Category 1
      • Category 2
      • Category 3
      • Category 4
      • Category 5
    • Sub Menu 3
    • Sub Menu 4
  • Contact Us

kabir ke dohe in hindi video


kabir ke dohe in hindi video

kabir ke dohe hindi video mein
kabir das ke dohe hindi mein video
kabir das ji ke dohe hindi video mein
kabir das ji ke dohe hindi video
kabir ke dohe hindi video
kabir ke dohe

 कबीर के जीवन एवं मुख्य उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए 

  •        
  • कबीर का जीवन परिचय
    कबीर का जीवन परिचय

  • कबीर के जीवन एवं मुख्य उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए

  • 🌺 कबीर प्रेम का नाम है 

  • 🌺 कबीर दर्शन , एकता और सद्भाव का भी नाम है

  • 🌺  कबीर का संगम प्रयाग के संगम से ज्यादा गहरा है ।

  •  🌺 वहां कुरान और वेद ऐसे खो गए हैं कि कोई अंतर ही नहीं रह गया है ।
  •  🌺 कबीर का मार्ग सीधा और साफ है । 
  • 🌺 पंडित नहीं चल पाएगा इस मार्ग पर ।
  •  🌺निर्दोष और कोरा कागज जैसा मन ही चल पाएगा उस पर ।         
  • 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐             💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
  • कबीर का जन्म कहां हुआ ? उनके माता - पिता कौन थे ? उनके गुरु का नाम क्या था ? इस विषय में प्राप्त ऐतिहासिक तथ्यों में एकरुपता नहीं है । 
  • 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

  • कबीर के जीवन एवं मुख्य उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए
  • कबीर के संबंध में यह निश्चित नहीं कि वे हिन्दू थे या मुसलमान । हिन्दुओं का मानना है कि कबीर हिन्दू थे । मुसलमानों का कहना है कि वह मुसलमान थे ।
  •  कबीर के जन्म को लेकर कई तरह की कथाएं प्रसिद्ध हैं । लगभग छ : सौ वर्ष पहले की बात है । काशी का जुलाहा नीरू अपनी पत्नी नीमा के साथ काशी की तरफ आ रहा था । उसी दिन उसका गौना हुआ था । रास्ते में तालाब पड़ता था ।
  •  हाथ - पैर धोने के लिए वह तालाब के पास पहुंचा तो उसने किसी बालक के रोने की आवाज सुनी । नीरू को जिज्ञासा हुई । चारों तरफ देखा । आवाज एक झाड़ी की तरफ से आ रही थी । उसी ओर वह बढ़ गया । देखा , वहां एक नन्हा - सा बालक पड़ा है । इतना छोटा जैसे कुछ देर पहले ही पैदा हुआ हो । नीमा डरी कि कुछ झंझट होगा । लोग क्या सोचेंगे । अपवाद होगा । बदनामी होगी । लेकिन जब नीमा ने बच्चे को ध्यान से देखा तो उसका मन उस पर मोहित हो गया । 
  • फिर उन दोनों ने लोक लाज की परवाह न की । वे बच्चे को अपने साथ ले आए । काशी में जो मुहल्ला कबीर चौरा के नाम से आज मशहूर है , वहीं पर नीरू का घर था । वे बच्चे को लेकर घर आ गए । बच्चे का नामकरण करने के लिए उन्होंने काजी को बुलाया । काजी ने कुरान खोला । कहा जाता है कि उसमें हर जगह कबीर , कुब्रा , अकबर आदि शब्द मिले अरबी में ये शब्द महान परमात्मा के लिए आते हैं । 
  • काजी अचंभित था । साधारण जुलाहे के बच्चे को कैसे इतना बड़ा नाम दिया जाए । काजी ने कई बार कुरान उलटा - पलटा , पर हर बार वही शब्द उसे नजर आए । फिर क्या था , इस खबर को सुनकर कई काजी नीरू के घर आ गए और उन्होंने नीरू से कहा कि इस बच्चे का कत्ल कर दे , वर्ना इस बालक की वजह से कोई अनहोनी हो सकती है । नीरू - नीमा इतने बेरहम नहीं थे । उन्होंने काजियों की सलाह नहीं मानी और बालक का नाम कबीर रख दिया । 

  • कबीर के जन्म को लेकर एक दूसरी लोक कथा भी प्रचलित है - एक रोज एक ब्राह्मण अपनी विधवा बेटी के साथ स्वामी रामानंद के दर्शनों के लिए गया । पिता के साथ ही बेटी ने भी रामानंद के चरण स्पर्श किए । रामानंद ने ध्यान नहीं दिया और अचानक उनके मुंह से निकल गया कि पुत्रवतीभव ।
  •  स्वामी रामानंद का आशीर्वाद भला कैसे झूठा होता कुछ महीनों के बाद उसने एक पुत्र को जन्म दिया । विधवा के लिए यह शुभ घटना नहीं थी । लोक - लाज के कारण उस ब्राह्मण कन्या ने बालक को लहरतारा तालाब के किनारे छोड़ दिया । 
  • इसी बालक को नीरू और नीमा ने लहरतारा के किनारे से पाया था । इस तरह से कबीर हिन्दू परिवार में पैदा हुए और मुसलमान घर में पले ।
  •  एक तीसरी लोक - कथा भी कबीर के जन्म को लेकर है - शुकदेवजी ने कबीर के रूप में अवतार लिया था । पूर्व जन्म में उन्होंने बारह वर्ष तक गर्भावास का कष्ट भोगा था । इसलिए इस बार गर्भावास से बचने के लिए उन्होंने अपने - आपको एक सीपी में बंद कर लिया और उसे गंगा के किनारे छोड़ दिया ।
  •  यही सीपी बहते - बहते लहरतारा तालाब में पहुंच गई और एक कमल के पत्ते पर खुल गई । इस सीपी से एक शिशु का जन्म हुआ । यही शिशु कबीर के नाम से मशहूर हुआ । 

  • उपरोक्त सारी कथाओं से यही सिद्ध होता है कि कबीर का जन्म कैसे हुआ कुछ भी निश्चित रूप से कहना मुश्किल है । कबीर किस तिथि , तारीख और सन् में पैदा हुए यह भी निश्चित करना कठिन ही है । 
  • कबीर के जन्म के विषय में यह छंद मशहूर 
  • चौदह सौ पचपन साल गए चन्द्रवार इक ठाठ ठए । जेठ सुदी बरसायत की पूरनमासी प्रकट भए । इस छन्द का अर्थ है - बिक्रम के 1455 साल बीतने पर सोमवार को जेठ की पूर्णमासी , वट सावित्री के पर्व पर कबीर पैदा हुए थे । वट सावित्री के शुभ अवसर पर आज भी कबीरपंथी महात्मा कबीर का जन्मोत्सव मनाते हैं । कुछ विद्वान कबीर का जन्म - काल 1456 मानते हैं और यह सही भी लगता है क्योंकि छन्द में भी है कि 1455 वां संवत बीत जाने पर यानी सं . 1456 में महात्मा कबीर का जन्म हुआ । कबीर के जन्मस्थान के बारे में भी तीन मत मगहर , काशी , आजमगढ़ में बेलहरा गांव । कबीर ने लिखा भी है ' पहिले दरसन मगहर पायो पुनि कासी बसे आई । ' अर्थात काशी में रहने से पहले कबीर ने मगहर देखा । मगहर में कबीर का मकबरा भी है कबीर का अधिकांश समय काशी में बीता । वे ' काशी के जुलाहे ' के रूप में ही जाने जाते हैं । कबीरपंथी भी काशी को कबीर का जन्मस्थान मानते हैं । कबीर मगहर , काशी , आजमगढ़ में से कहां पैदा हुए थे , इस संबंध में विद्वानों के अलग - अलग मत हैं । किसी एक जगह पर मुहर लगाना मुश्किल है । कबीर के माता - पिता निर्धन थे । कबीर की पढ़ाई पर कोई ध्यान नहीं दिया गया । कबीर किताबी विद्या प्राप्त न कर सके । उन्होंने स्वयं इस बात को स्वीकार भी किया है 

  • - ' मसि कागद छुयो नहीं , कलम गही नहीं हाथ । '
  •  लेकिन किताबी विद्या ही सब कुछ नहीं होती । कबीर किताबी ज्ञान से भी ऊपर निकले । वह तो ज्ञान के भंडार थे । उनमें भावुकता , प्रतिभा कूट कूटकर भरी थी । वह बचपन में ही राम - भक्ति में डूब गए । जुलाहा परिवार में पलने - बढ़ने के बाद भी उन पर मुसलमानी रहन - सहन का प्रभाव नहीं पड़ा । वे हिन्दुओं की तरह कंठी - माला धारण करते , तिलक लगाते और राम - नाम का सुमिरन करते । 
  • कबीर को एक सच्चे गुरु की तलाश थी । काशी में उन दिनों सबसे प्रसिद्ध वैष्णव आचार्य स्वामी रामानंद थे । कबीर के मन में उन्हीं से दीक्षा लेने की इच्छा जागी । लेकिन वैष्णव आचार्य एक जुलाहे को कैसे दीक्षा दे सकता था ।
  •  कबीर ने इस दूर करने के लिए एक उपाय निकाला । बाधा को कबीर सुबह के चार बजे से पहले ही गंगा की सीढ़ियों पर जाकर लेट गए । स्वामी रामानंद गंगा में स्नान करके सीढ़ियां चढ़ रहे थे , तभी उनका पैर किसी से टकराया । ' राम - राम ' कहकर स्वामी जी ने पैर हटा लिया । कबीर ने इसी ' राम राम ' को गुरुमंत्र मान लिया ।
  •  इस तरह से कबीर ने रामानंद को अपना गुरु स्वीकार कर लिया । कबीर के समय में भारत पर मुसलमानों का राज्य था ।
  •  कबीर परम वैरागी थे । सांसारिक मोह - माया से उनका कोई सरोकार नहीं था ।
  •  धन - दौलत उनके लिए व्यर्थ था , फिर भी वह गृहस्थ - संन्यासी के रूप में ही जीवन बिताते रहे । 
  • वे कपड़ा बुनकर उसे बाजार में बेचने जाते और उससे जो भी लाभ होता , उससे अपना और अपने परिवार का जीवन - निर्वाह किया करते थे । 
  • कबीर एक सफल गृहस्थ , सफल इंसान और महान संत ही नहीं थे बल्कि एक समाज सुधारक भी थे ।
  •  कबीर को जब लगने लगा कि उनका अवसान - काल समीप है , अब इस शरीर को त्यागना होगा तो उन्होंने काशी नगरी को छोड़ने का मन बनाया । वह इस बात से सहमत नहीं थे कि काशी मोक्ष की नगरी है । 
  • कबीर ने घोषणा की - ' वह अब मगहर में जाकर रहेंगे । ' मगहर के विषय में यह अंधविश्वास था कि वहां मरने पर मुक्ति नहीं मिलती । कबीर तो जीवन - भर अंधविश्वास के विरुद्ध लड़ते रहे थे । मगहर के माथे पर लगे इस कलंक को धोना जरूरी था । अंधविश्वास का विरोध आवश्यक था । 
  • इस घोषणा से कबीर के शिष्यों को बड़ा कष्ट हुआ । कबीर ने उन्हें समझाया - ' मोक्ष के लिए स्थान नहीं कर्म प्रधान होते हैं । 
  • भावभक्ति ' के भरोसे वे मगहर में प्राण छोड़ने पर भी अपने राम में इस प्रकार घुल - मिल जाएंगे जैसे पानी में पानी मिल जाता है ।
  •  जिसके हृदय में राम का वास है , उसके लिए काशी और मगहर में कोई भी तो अंतर नहीं अगर काशी में मृत्यु होने पर मोक्ष मिलता है तो फिर राम की कौन - सी बड़ाई समझी जाए ? ' 
  • अंतत : कबीर मगहर पहुंच गए । वहां पहुंचने पर उनके भक्तों का मेला - सा लग गया । हर कोई उनके दर्शन की आस लेकर आता था । 
  • अंतिम दिन उन्होंने सबको एकत्र किया । कबीर ने सबकी ओर देखा । तभी लोगों ने देखा कि एक ज्योति कबीर के शरीर से बाहर आई और आसमान की ओर चली गई । सबको ही विश्वास हो गया कि कबीर का महाप्रयाण हो गया । 
  • उनके निधन का समाचार मिलते ही विवाद खड़ा हो गया । काशी नरेश वीरसिंह और उनके हिन्दू - भक्त चाहते थे कि कबीर का अंतिम संस्कार अग्नि में जलाकर हिन्दू - पद्धति से किया जाए । 
  • मुस्लिम समाज का कहना था कि उनका संस्कार मुस्लिम मजहब के अनुसार दफनाकर होना चाहिए । बात इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से तलवारें खिंच गईं । फिर लोगों ने जब कुटी का द्वार खोला तो वे सब दंग रह गए । वहां कबीर का शव नहीं था । उसके स्थान पर फूलों का एक छोटा - सा ढेर पड़ा । अब झगड़ा खत्म हो गया था । दोनों धर्मों के लोगों अपनी - अपनी आस्था के अनुसार कबीर का संस्कार किया ।

11 कबीर के दोहे हिंदी में अर्थ

कबीर साहेब जी के उपदेश

कबीर साहेब जी ने समाज से बुराइयों को दूर करने के लिए कई बातों पर जोर दिया। उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:-

  • उन्होंने लोगों को इस परम वास्तविकता से अवगत कराया कि ईश्वर रूप में है। अल्लाह, खबीरा, खुदा, राम जैसे विभिन्न धर्मों में भगवान की पूजा करने के लिए कई शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है।

  • उन्होंने समानता पर जोर दिया और हिंदुओं और मुसलमानों को यह समझाने के लिए बहुत कुछ किया कि वे समान हैं।
  • उन्होंने मूर्ति पूजा को खारिज कर दिया क्योंकि यह हमारे शास्त्रों के खिलाफ है। उन्होंने यह भी सबूत दिया कि पुजारी केवल भगवान के नाम पर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं।
  • उन्होंने 84 लाख जीवों से छुटकारा पाने के लिए गुरु के महत्व का वर्णन किया।

कबीर साहेब जी ने हिंदुओं और मुसलमानों को यह समझाने के लिए कई दोहे बोले कि कबीर साहेब जी स्वयं सर्वोच्च ईश्वर हैं। और, हिंदू और मुस्लिम में कोई अंतर नहीं है। अपने श्लोकों के माध्यम से, उन्होंने प्रमाण के साथ स्पष्ट किया कि कोई भी नकली और मानव निर्मित प्रथाओं को करने से मोक्ष प्राप्त नहीं कर सकता है।

 हमने यहा पे 11 कबीर के दोहे हिंदी में अर्थ सहित प्रोवाइड किये है




कबीर के दोहे हिंदी में अर्थ
कबीर के दोहे हिंदी में अर्थ

🌺" हाड जले लकड़ी जले, 🌺जले जलावन हार🌺 ।

🌺कौतिकहारा भी जले, 🌺कासों करूं पुकार" 🌺॥


 समसान में हड्डीया जल जाती है, लकड़िया जल जाती है । एकदिन उन्हें जलाने वालेभी जल जाते है जो दाहकर्म को देखता है वोभी जल मरता है कहा पुकार को जाय अर्थात मुत्यु से कोई नही बच सकता वो अटल है

कबीर के दोहे हिंदी में अर्थ
कबीर के दोहे हिंदी में अर्थ

🌺"चाल बकुल की चलिहे, 🌺बहुरि कहावे हँस 🌺।

🌺ते मुक्ता कैसे चुगे,🌺 पड़े काल के फंस"🌺 ।।


जो लोग बगुले की तरह धूर्त होकर स्वयम को हंस कहते हैं। वे मोती नही चुन सकते क्योंकि वे मोती कंकर का भेद नही कर सकते क्योंकि वे स्वयम पाखंड में डुब कर जीवन मुत्यु के बंधन में बंधे पड़े है


कबीर के दोहे हिंदी में अर्थ
कबीर के दोहे हिंदी में अर्थ

🌺"माला तिलक लगाय के,🌺 भक्ति न आई हाथ 🌺।

🌺दाढ़ी मुछ मुड़ाय के,🌺 चले दुनि के साथ" 🌺।।


माला पहन लेने ओर तिलक लगा लेनेसे कोई साधु नही बन जाता ओर दाढ़ी मुछ कटवाकर दुनिया के साथ चलने से भी मुक्ति नही मिलती मुक्ति ओर भक्ति आत्मसयंम से जगती है


🌺"मन मेला तन ऊजला, 🌺बगुला कपटी अंग 🌺।

🌺तासु तो कौआ भला, 🌺तन मन एकहि अंग" 🌺।।


जिनका मन काला ओर सरीर ऊजला हो वो बगुले के समान कपटी ओर खतरनाक होते है। ऐसे लोगो से कौआ

अच्छा होता है जो बाहर भीतर दोनो तरफ से काला होता है


🌺"आया प्रेम कहा गया,🌺 देखा था सब कोई🌺

🌺छिन रोवे छीन में हसे, 🌺सो तो प्रेम न होय" 🌺।।


प्रेम पैदा होकर फ़ौरन लुप्त हो जाये तो वह अस्थाई होता है । प्रेम में क्षण में खुस होना ओर क्षण में आंसू बहना अपने आपको छलना है। इसे प्रेम नही कहा जा सकता



🌺"जाघट प्रेमन सचरे,🌺 सुघट जानु मसान 🌺।

🌺जैसे खाल लुहार की,🌺 सास लेहीत बिन प्राण"🌺 ।।


जिस व्यक्ति के मन में प्रेम नही होता उसका शरीर समसान के समान होता है जैसे मृत पशू की खाल से बनी धौकनी बिना प्राण के सास लेती है।



🌺"गोता मारा सिंधु में,🌺 मोती लाये पैठी🌺 ।

🌺वो किया मोती पाएंगे,🌺 रहे किनारे बैठी" 🌺।।

कबीर के दोहे हिंदी में अर्थ
कबीर के दोहे हिंदी में अर्थ

जो सागर में गोता लगाने का साहस रखता है। वही मोती पा सकता है किनारे पे बेठा रहने वाला कभी मोती नही पा सकता अर्थात प्रेम का सागर गहेरा ओर अबूझ है। साहसी उसमे कूद लगा सकते है ओर प्रेम रूपी मोती पा सकते है।



🌺"अधिक सनेही माचरी,🌺 दुजा अलब सनेह🌺।

🌺जबहि जलते बिछुरै, 🌺तभी त्यागे देह"🌺।।


मछली का जलसे गहेरा स्नेह होता है इस के आगे सारे प्रेम स्नेह बोने है जल से अलग होते ही मछली अपने प्राण तियाग देती है सच्चे प्रेम ऐसे ही होते है


🌺"जब मेंथा तब गुरु नही,🌺 अब गुरु है में नाही 🌺।

🌺प्रेम गली अति सकरी, 🌺तामें दोना समाइ"🌺 ।।


जब मुजमे अहंकार ओर अन्य विकार भरे थे तब रिदय में गुरुका वास नही था अब केवल गुरु है बाकी विकार नष्ठ हो गए है प्रेम की गली इतनी सकरी है की इसमे दो चीजे नही समा सकती अर्थात निर्छल प्रेम से गुरु ओर शिष्य एकाकार हो गये है


🌺"काल करे सो आज कर, 🌺आज करे सो अब🌺 ।

🌺पलमें प्रलय होयगी,🌺 बहुरि करेगे कब"🌺 ।।


कल के सारे काम आज करलो ओर आज के अभी कियुकि समय का कोई भरोसा नही पता नही कब प्रलय हो जाए इस लिए सुभ काम को आज कल पर मत डालो फ़ौरन कर डालो



🌺"ऊंचा महेल चुनिया, 🌺सुबरन कली ढूलाय 🌺।

🌺वे मंदिर खाली पड़े,🌺 रहे मसाना न जाय" 🌺।।


रहने के लिए आलीशान महल बनवाये उनकी अच्छी सजावट करवाई लेकिन वह सबके सब खाली हो गए ओर महेल वाछि समसान में जाकर बस गए अर्थात काल से कोई नहि बच सकता

Newer Posts Home

ABOUT ME

I could look back at my life and get a good story out of it. It's a picture of somebody trying to figure things out.

SUBSCRIBE & FOLLOW

POPULAR POSTS

Looking For Anything Specific?

Tasty Treats
Travel Journal

Categories

  • Kabir 2
  • Kabir video 10

Advertisement

Powered by Blogger
Motivation blog

Ad Code

Ad Code

Report Abuse

Submit Video

Search This Blog

Archive

  • September 202110

Recent in Fashion

Recent News

Recent in Food

  • Home
  • About
  • Contact
  • December
  • Privacy policy
  • Terms and conditions
  • Motivation
  • Health
  • ગુજરાતી વાર્તા

Footer Menu Widget

  • Home
  • About
  • Contact Us

Main Menu

  • Home
  • About
  • Contact
  • Home
  • Megamenu
    • Travel
    • Entertainment
    • Mystery
    • Beauty
  • Travel
    • Thriller
    • Mystery
    • Comedy
    • Action
  • Features
  • Blog
  • Download

Hindi dohe

My photo
Motivation blog
Visit profile

Followers

Hindi dohe

Hindi dohe

Categories

  • Kabir (2)
  • Kabir video (10)

Labels

  • Kabir (2)
  • Kabir video (10)

Recent

Comments

Popular Posts

  • Home

पेज

  • मुख्यपृष्ठ

Copyright © Mtreview hub . Designed by OddThemes